फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Legal Services mobile van flagged off

विधिक सेवा मोबाइल वैन को रवाना किया

Mon, 18 Oct 2021 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Legal Services mobile van flagged off
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक सेवा मोबाइल वैन को न्यायिक मजिस्ट्रेट नरेंद्रनगर शंभूनाथ सेठवाल ने रवाना किया। रथ के माध्यम से चार दिनों तक जिलेभर में भ्रमण कर लोगों को विधिक सेवाएं, सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

न्यायिक मजिस्ट्रेट सेठवाल ने बताया कि 21 अक्तूबर तक सभी ब्लॉक के मुख्य कस्बों और शहरों में वैन के माध्यम से मानवाधिकार, विधिक सेवाएं, सेवा का अधिकार और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। दूसरी, ओर जिला कारागार में आयोजित कैंप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/सिविल जज अशोक कुमार ने कैदियों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि जो कैदी अधिवक्ता नहीं रखकर सकते हैं, उन्होंने निशुल्क कानूनी सलाह के लिए अधिवक्ता मुहैया करवाया जाता है। उन्होंने जमानत के प्रावधान, प्ली बारगेनिंग, अपील, शमनीय प्रकृति के फौजदारी वादों, जमानती, गैर जमानती धाराओं से रूबरू करवाया। उन्होंने प्रभारी जेला आरएस राणा को निर्देश दिए कि कोई कैदी विधिक सेवाओं से वंचित न रहे, इसके लिए प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed