फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Land made without examining the tank

बिना भूमि जांच के ही बना दिया टैंक

Thu, 07 Jul 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Thu, 07 Jul 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन

पेयजल निगम ने भूमि की जांच किए बगैर ही लाखों रुपये का टैंक बना दिया, जिससे टैंक बने स्थान पर भूधंसाव होने से सुरक्षा दीवार टूट गई है। शिवपुरी-नरेंद्रनगर पंपिंग पेयजल योजना पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन निगम के इंजीनियर योजना की मजबूती को लेकर गंभीर नहीं है।

विज्ञापन


निगम ने कुम्हारखेड़ा के ऊपर बाईपास मार्ग पर राजमहल के सामने पांच लाख रुपये की लागत से चार लाख लीटर पानी का ट पानी के टैंक बनाया है। जहां टैंक की सुरक्षा दीवार हल्की बारिश होने पर पांच दिन पहले ही टूट गई है, वहीं अब टैंक के अस्तित्व को भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी पवन कुमार डियूंडी ने बताया कि टैंक का निर्माण कच्ची जगह पर किया गया है। वहां बनाई गई सुरक्षा दीवार टूटने से टैंक को खतरा पैदा हो गया। जल्द ही कोई उपाय नहीं किए जाते हैं, तो टैंक कभी भी ध्वस्त हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेयजल निगम के ईई इमरान अहमद का कहना है कि टैंक बनाते समय वह जगह ठीक थी, अब बारिश से वहां भूधंसाव हो रहा है। साइट पर जो नुकसान हुआ है, उसे आपदा मद से ठीक कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed