फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Lakhwar Dam affected people are adamant on the demand for compensation and employment.

Tehri News: मुआवजा और रोजगार की मांग पर अड़े लखवाड़ बांध प्रभावित

Sat, 22 Nov 2025 07:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 22 Nov 2025 07:17 PM IST
विज्ञापन
Lakhwar Dam affected people are adamant on the demand for compensation and employment.
नैनबाग के बंदकोट में धरने पर बैठे लखवाड़ बांध प्रभावित। स्रोत जागरूक पाठक
प्रभावित बोले, हम बांध के विरोधी नहीं पर न्याय चाहिए
विज्ञापन

नैनबाग (टिहरी)। मुआवजा भुगतान करने, रोजगार देने, हटाए गए कर्मियों की बहाली की मांग को लेकर लखवाड़ बांध प्रभावितों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। मांग के समर्थन में शनिवार को 30वें दिन भी क्षेत्र के लोग बंदरकोट में धरने पर डटे रहे। मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने धरना स्थल पर शासन-प्रशासन और बांध निर्माण कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की।
उन्होंने सरकार पर बांध प्रभावितोें की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। धरना स्थल पर हुई बैठक में स्थानीय लोगों ने कहा कि वे बांध के विरोधी नहीं है। बांध निर्माण के लिए उन्होंने अपने खेत और भूमि दी है लेकिन उन्हें भूमि का उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने परियोजना कार्य में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने और पूर्व में बांध निर्माण कंपनियों से हटाए गए स्थानीय लोगों की सेवाओं को बहाल करने मांग प्रमुखता से उठाई।
विज्ञापन

चेतावनी दी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन की धार और तेज की जाएगी। धरने पर संदीप तोमर, महेंद्र पुंडीर, सुरेश रावत, मुकेश तोमर, संदीप तोमर, आकाश पंवार, अजबीर रावत, सुभाष रावत, सतीश तोमर, अनिल तोमर, राजू, नीटू, खजान सिंह, स्वरूप चौहान, सुनील, नितेश, महेश तोमर, रविंद्र चौहान, शूरवीर चौहान आदि बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed