फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Lack of spokes in GIC Razakhet

जीआईसी रजाखेत में प्रवक्ताओं की कमी

Mon, 06 Jan 2020 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Lack of spokes in GIC Razakhet
जाखणीधार ब्लाक के राजकीय इंटर कालेज रजाखेत में अंग्रेजी, हिंदी समेत कई प्रवक्ताओं के पद वर्षों से रिक्त चल रहे हैं, जिससे छात्रों को पढ़ाई में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कालेज में रजाखेत में समस्याओं का अंबार बना हुआ है। विद्यालय में पढ़ने वाले 246 छात्र-छात्राओं के लिए जीव विज्ञान, भूगोल की लैब नहीं है, जबकि वर्षों से अंग्रेजी, हिंदी का प्रवक्ता और विज्ञान का सहायक अध्यापक का पद भी वर्षों से रिक्त चल रहा है। अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष खिमानंद पेटवाल, प्रमिला देवी, प्रलाद सिंह, प्रेम सिंह, जगतराम, हरी सिंह रौतेला, शिव सिंह मंद्रवाल, रुकमणी आदि ने बताया कि वर्षों से शिक्षक न होने के कारण छात्रों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने जल्द समस्याएं हल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस संबंध में सीईओ एसपी सेमवाल ने कहा कि जल्द ही समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed