फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Kyari's team won the cricket tournament

क्यारी ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच

Fri, 16 Oct 2020 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Kyari's team won the cricket tournament
प्रतापनगर ब्लाक में ओण पट्टी के क्यारी खेल मैदान में आयोजित प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में क्यारी विजेता और हलेथ की टीम उप विजेता रही। विजेता टीम को 21 हजार रुपये और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

क्यारी खेल मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख प्रदीप रमोला और पूर्व जिला पंचायत सदस्य उदय रावत ने किया। फाइनल मैच में टॉस जीतकर हलेथ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 132 रन बनाए। जवाबी पारी में उतरी क्यारी की टीम ने 12 ओवर में तीन बाल में 133 रन बनाकर मैच अपने नाम कर दिया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी और समाजसेवी मुरारी रांगड़ ने विजेता टीम को 21 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उप विजेता हलेथ की टीम को 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य संजू देवी, आयोजक समिति के संयोजक वीरेंद्र रांगड़, सब्बल सिंह राणा, सौरभ रावत, राजेश रावत, जसवीर कंडियाल, रंजन रांगड़, प्रवेश रांगड़, प्रदीप रांगड़, संदीप राणा और उत्तम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed