{"_id":"610181278ebc3e58375c4123","slug":"krishi-vigyan-kendra-will-bring-new-technology-to-the-farmers-new-tehri-news-drn385839035","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विज्ञान केंद्र किसानों तक पहुंचाएगा नई तकनीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विज्ञान केंद्र किसानों तक पहुंचाएगा नई तकनीक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि अनुसंधान परिषद के विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान केंद्र की ओर से संचालित कृषि विज्ञान केंद्र में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने कहा कि विज्ञान केंद्र व नाबार्ड मिलकर किसानों तक नई तकनीक पहुंचाएंगे। बैठक के दौरान कृषि स्नातक छात्र-छात्राओं से संवाद भी किया गया।
बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र में नाबार्ड के साथ बैठक आयोजित की गई। केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष चित्रांगद सिंह राघव ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से चयनित गांवों में प्रशिक्षण आदि विभिन्न माध्यमों से नई तकनीकियों को किसानों तक पहुंचाया जा रहा है। डा. राघव ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में पानी की कमी को देखते हुए वर्षा जल संरक्षण के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक गुरुविंद्र सिंह आहुजा ने कहा कि किसानों के लिए विभिन्न परियोजनाओं का संचालन किया जा रहा है। बैठक के बाद कृषि विषय से स्नातक की पढ़ाई कर रहे 60 छात्र-छात्राओं के साथ कृषि से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद भी किया गया। कार्यक्रम में पंकज नौटियाल, डा. गौरव पपने, वरुण शुप्याल, रोहिणी, ऋतिका, भाष्कर, ख्याली राम आदि मौजूद थे।