फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Kirtinagar Knighters win by 157 runs

कीर्तिनगर नाइटर्स की 157 रनों से धमाकेदार जीत

Sat, 16 Jan 2021 11:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Kirtinagar Knighters win by 157 runs
डा. एपीजे अब्दुल कमाल विचार मंच और सम्राट क्रिकेट एकेडमी की संयुक्त पहल पर आयोजित टिहरी प्रीमियर लीग में कीर्तिनगर नाइटर्स ने बौराड़ी ब्लास्टर्स को 157 रन से हराया।
विज्ञापन

शनिवार को टूर्नामेंट के छठवें दिन कीर्तिनगर नाइटर्स के कप्तान राकेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 239 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से विपिन ने महज 26 गेंदों पर 67 और आशीष ने 29 गेंदों पर 64 रन बनाए। बौराड़ी की ओर से कैलाश, विक्की और राहुल ने एक-एक विकट लिए। 240 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बौराड़ी ब्लास्टर्स की टीम के 5 विकेट मात्र 27 रन पर ही गिर गए। पूरी टीम केवल 82 रनों पर ढेर हो गई। गौरव ने 16 और राहुल ने 12 रन बनाए। कीर्तिनगर की ओर से अंशुल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट और राहुल ने दो विकेट चटकाए। इस मौके पर मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशद आलम, सचिव राजेश नेगी, आयोजन समिति के अध्यक्ष अर्जुन बलूनी, किशन,राजेश, दुर्गेश, दिवाकर बेलवाल और रिजवान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed