फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Khark villagers carried a sick woman to the road on a chair

Tehri News: खर्क के ग्रामीणों ने बीमार महिलाओं को कुर्सी के सहारे पहुंचाया सड़क तक

Fri, 08 May 2026 07:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 08 May 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
Khark villagers carried a sick woman to the road on a chair
आठ साल बाद खर्क गांव के लिए नहीं बन पाई दो किलोमीटर सड़क
विज्ञापन


नैनबाग (टिहरी)। नैनबाग तहसील का ग्राम पंचायत सुरासू के खर्क गांव में सड़क सुविधा न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। गांव में एक बुजुर्ग महिला की तबीयत खराब होने पर ग्रामीणों ने महिला को सड़क तक पहुंचाने के लिए 2 किलोमीटर पैदल चलकर कुर्सी के सहारे महिला को सड़क तक पहुंचाया।


ग्रामीण सुरेश रावत, सरदार सिंह रावत, सुशील खर्ककाई ने बताया कि शुक्रवार सुबह उनके गांव की केदारी देवी (78) की तबीयत अचानक खराब हो गई। गांव में सड़क की सुविधा न होने से ग्रामीणों ने महिला को कुर्सी पर बिठाकर सड़क तक पहुंचाना पड़ा। जिसके बाद महिला को निजी वाहन से नैनबाग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉक्टरों के महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया गांव में किसी के बीमार होने और गर्भवती महिलाओं को ग्रामीणों की मद्द से कुर्सी के सहारे सड़क तक पहुंचाना पहुंचाना पड़ता है। बताया वर्ष 2016 में नैनबाग के सुमन क्यारी से सुरासू और खर्क के लिए 12 किलोमीटर सड़क की स्वीकृत हुई थी। वर्ष 2017-18 में सड़क का निर्माण कार्य किया गया। लेकिन 10 किलोमीटर सड़क सुरासू गांव तक बनने के बाद सड़क निर्माण बंद कर दिया। जबकि सुरासू और खर्क की एक ही ग्राम पंचायत है। सुरासू से खर्क की दूरी मात्र दो किलोमीटर है। सुरासू तक सड़क बने आठ वर्ष हो गए हैं, खर्क के लोग आज भी दो किलोमीटर सड़क के इंताजार में हैं। सड़क न होने से ग्रामीणों कई प्रकार की परेशानी झेलनी पड़ रही है। जौनपुर ब्लॉक के प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रदीप कवि का कहना कि खर्क गांव को सड़क से जोड़ने की मांग को लेकर बीडीसी बैठक सहित अन्य जगहों में मांग उठाई गई। लेकिन सड़क का निर्माण नहीं हो पाया।
विज्ञापन


इनका क्या है, कहना-

खर्क गांव के लिए सड़क की स्वीकृत है, सड़क निर्माण के लिए पूर्व ही शासन से बजट की मांग की है। धनराशि मिलने के बाद ही सड़क का निर्माण कार्य हो पाएगा।

मदन मोहन जोशी, सहायक अभियंता लोनिवि थत्यूड़ ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed