फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Kabaddi competition organized by Sports, Cultural and

Tehri News: कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, ठाल और मौगी बनोगी की टीम ने मारी बाजी

Thu, 07 Nov 2024 11:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 07 Nov 2024 11:56 AM IST
सार

पहला मैच ठाल और भूटगांव के बीच खेला गया। जिसमें ठाल के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मैच जीत लिया। दूसरे मैच में मौगी बनोगी की टीम ने कांडी गांव की टीम को हराया। उसके बाद किक्रेट का मैच मातली और बग्लों की कांडी के बीच खेला गया। जिसमें मातली की टीम ने छह रन से मैच जीता।

विज्ञापन
Kabaddi competition organized by Sports, Cultural and
कबड्डी प्रतियोगिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जौनपुर ब्लाक में नैनबाग क्षेत्र के ग्राम पंचायत मौगी में क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं पर्यटन विकास समिति मौगी की ओर से आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के तीसरे दिन के मैच में ठाल और मौगी बनोगी की टीम विजयी रही। वहीं क्रिकेट मैच में मातली की टीम विजेता बनी।

विज्ञापन


नैनबाग के मौगी में चार दिवसीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। मंगलवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख सीता रावत, जिला पंचायत सदस्य कविता रौछेला और पूर्व सभासद पुष्पा पडियार ने तीसरे दिन की क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जौनपुर की सांस्कृतिक विरासत को और समृद्ध बनाने के प्रयास किए जाते रहेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान कबड्डी प्रतियोगिता का पहला मैच ठाल और भूटगांव के बीच खेला गया। जिसमें ठाल के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मैच जीत लिया। दूसरे मैच में मौगी बनोगी की टीम ने कांडी गांव की टीम को हराया। उसके बाद किक्रेट का मैच मातली और बग्लों की कांडी के बीच खेला गया। जिसमें मातली की टीम ने छह रन से मैच जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली गायिका ने जमाया रंग
वहीं मंगलवार को सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली लोक गायिका रमना भारती, जौनसार के लोक गायक अज्जू तोमर, अनूप चांगटा, दीपक रावत और जसपाल शाह ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। चैन सिंह रावत और मनवीर रावत ने कार्यक्रम का संचालन किया।


ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: प्रदेश के इन दो जिलों में मतदाताओं का आंकड़ा इतना अधिक...चलेगा वेरिफिकेशन अभियान, होगी छंटनी

इस मौके पर प्रधान सोहन कंडारी, समिति के अध्यक्ष उम्मेद सिंह कंडारी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रणवीर सिंह रावत, मनवीर रावत, सुरजन सिंह कंडारी, उदय कंडारी, पूरण सिंह कंडारी, दीपक रावत, धीरेंद्र कंडारी, क्रीड़ाध्यक्ष कुलदीप कंडारी, अरविंद कुमाईं, मंजीत गुसाईं, संसार सिंह रावत, जसवीर रावत, सुभाष कंडारी, रोहित रावत, विकास रावत और रंजीत शाह आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का सुंदर संचालन चैन सिंह रावत व मनवीर रावत द्वारा किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed