फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Jagriti Manch discussed the issues of domicile and land law

Tehri News: जागृति मंच ने मूल निवास और भू-कानून के मुद्दों पर की चर्चा

Wed, 12 Feb 2025 06:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 12 Feb 2025 06:01 PM IST
विज्ञापन
Jagriti Manch discussed the issues of domicile and land law
नई टिहरी। भू-भूम्याल जागृति मंच से जुड़े लोगों ने बौराड़ी स्थित इंडियन गैस कार्यालय के समीप ओपन थिएटर में बैठक कर मूल निवास, भू-कानून, परिसीमन, जंगली जानवरों और आपदा सहित 11 मुद्दों पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि सरकारों को जगाने के लिए जनता को जगाना होगा। दो मार्च को भू-भूम्याल जागृति मंच बौराड़ी में प्रदेश स्तरीय चिंतन गोष्ठी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


बुधवार को बौराड़ी ओपन थिएटर में भू- भूम्याल जागृति मंच की बैठक में मंच संयोजक देवेंद्र नौडियाल ने कहा कि उत्तराखंड में मूल निवास और भू-कानून लागू किया जाना आवश्यक है। पहाड़ में भू- माफिया बड़ी मात्रा में जमीन की खरीद फरोख्त में लगे हैं। इस कारण पहाड़ के लोग भूमिहीन होते जा रहे हैं। मूल निवास की व्यवस्था समाप्त किए जाने से यहां के युवाओं के हक-हकूकों को पर डाका डाला जा रहा है।
विज्ञापन

पहाड़ में आए दिन मानव और जंगली जानवरों के बीच संघर्ष की घटनाएं सुनने को मिल रही है। जंगली जानवरों के कारण काश्तकारों को खेती और बागवानी का नुकसान उठाना पड़ रहा है, जिससे लोग खेती करना छोड़ रहे हैं। बरसात के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में प्रत्येक वर्ष आपदाएं आने से जानमाल का भारी नुकसान होता है। इसका खमियाजा यहां के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी में जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसके अनुसार ड्राफ्ट तैयार कर प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। उसके बाद मंच से जुड़े लोग ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर जन जागरूकता के साथ पद यात्रा निकालने के साथ ही गोष्ठियां करेंगे। इस मौके पर मंच के सह संयोजक अमित पंत, संरक्षक महिपाल सिंह नेगी, सह संयोजक लुसुन टोडरिया, सभासद नवीन सेमवाल, कमल सिंह महर, भगवान चंद रमोला, महावीर उनियाल, गंगा भगत सिंह नेगी, राजीव रावत, सोहन सिंह राणा, हिमांशु रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed