फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Inspection of shabby schools from time to time

जर्जर स्कूलों का समय-समय पर करें निरीक्षण

Mon, 22 Jul 2019 09:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
Inspection of shabby schools from time to time
जिलाधिकारी डा. वी षणमुगम ने जनता दरबार में 22 शिकायतें सुनीं। उन्होंने कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय में अन्य लंबित समस्याएं हल करने के निर्देश दिए। डीईओ बेसिक को बारिश के मौसम को देखते हुए जर्जर स्कूलों का समय-समय पर निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में आयोजित जनता दरबार में डीएम ने समस्याएं सुनी। डिबनू के दर्शन सिंह ने पुनर्वास शिकायत प्रकोष्ठ के आदेशानुसार पुनर्वास संबंधी समस्या का निराकरण करने, कफलोग नेल्डा के कुवर सिंह नेगी की राशन कार्ड आनलाइन करवाने, प्रतापनगर के जिला पंचायत सदस्य मुरारी लाल खंडवाल ने स्यांसू-भैंगा-चौधार मोटर मार्ग पर मोड़ कटिंग, क्रास बेरियर लगाने, जोकांणी-भेलुंता मार्ग पर गड्ढे भरान, मांजफ-घोल्डानी मार्ग निर्माण आ रहे विवाद को निपटाने, डोबरा-चांठी पुल को जोडने वाली सड़क का डामरीकरण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड, प्रतापनगर में चिकित्सकों की तैनाती की मांग की। चंबा की जसोदा देवी ने पारिवारिक पेंशन दिलाए जाने, सेरा नैचोली के उम्मेद सिंह ने जल संग्रहण टैंक बनाने, मंज्याडगांव के दिलबर सिंह ने खाता खतौनी में नाम शुद्विकरण करने, रौणद-रमोली के चंद्रबीर सिंह ने रोजगार दिलाने समेत 22 शिकायतें दर्ज हुई। इस मौके पर सीडीओ आशीष भटगांई, एडीएम शिव चरण द्विवेदी, डीएफओ डा. कोको रोसे, सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी, पीडी डीआरडीए भरत चंद्र भट्ट, डीडीओ आनंद सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed