फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Important efforts made to make Tehri a hub of education: Upadhyay

टिहरी को शिक्षा का हब बनाने को किए गए महत्वपूर्ण प्रयास:उपाध्याय

Wed, 11 May 2022 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Important efforts made to make Tehri a hub of education: Upadhyay
नई टिहरी पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में प्रस्तुति देती छात्राएं। - फोटो : NEW TEHRI
पीजी कॉलेज के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव और अंतर संकाय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ। छात्र-छात्राओं के गौरा देवी, बसंती बिष्ट और बछेंद्रीपाल समूह की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोहा। इस मौके पर वर्षभर में शैक्षणिक से लेकर अन्य गतिविधियों ने बेहतर स्थान हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को पीजी कॉलेज के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का विधायक किशोर उपाध्याय ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज को बने 20 साल हो गए हैं, लेकिन अभी भी यहां समस्याएं यथावत है। उन्होंने कहा कि टिहरी को शिक्षा का हब बनाने के लिए उन्होंने 2002 से 12 तक टीएचडीसी हाइड्रो पावर प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी संस्थान, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय, वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी, पॉलीटेक्निक कॉलेज, पीजी कॉलेज आदि की स्थापना करवाई। कहा कि 23 मई को कॉलेज परिसर में इन समस्याओं पर चर्चा कर ड्राफ्ट तैयार करेंगे। प्राचार्य रेनु नेगी ने कॉलेज की प्रगति बताई और समस्याओं से अवगत कराया। छात्राओं ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना समेत कई सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इस मौके पर चीफ प्रॉक्टर डा. डीपीएस भंडारी, सांस्कृतिक प्रभारी डा. रजनी गुसाईं, अनुसूया नौटियाल, उदय रावत, डा. संजीव नेगी, डा. एएम पैन्यूली, डा. पीसी पैन्यूली, डा. सुशील कगडियाल, डा. सतेंद्र ढौंडियाल, डा. डीएस तोपवाल, डा. वीपी सेमवाल, डा. आशा डोभाल, डा. कविता काला, डा. सुमन गुसाईं, डा. केके बगंवाल, गंगाभगत नेगी, विक्रम तोपवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed