फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Honorarium will be paid at the rates of Labor Department

श्रम विभाग की दरों पर होगा मानदेय का भुगतान

Wed, 29 Dec 2021 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Honorarium will be paid at the rates of Labor Department
जल संस्थान के पंपिंग स्टेशनों पर कार्यरत संविदा श्रमिक संघ से जुड़े पंप ऑपरेटरों ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सतीश चंद्र नौटियाल के लिखित आश्वासन पर धरना स्थगित कर दिया है। अधिशासी अभियंता ने अनुबंधित ठेकेदारों को नियमानुसार श्रमिकों को बोनस का भुगतान करने, श्रम विभाग की निर्धारित दरों पर मानदेय भुगतान करने को कहा है।
विज्ञापन

संविदा श्रमिक संघ से जुड़े जल संस्थान के पंप ऑपरेटरों ने मंगलवार को जल संस्थान कार्यालय परिसर में धरना शुरू कर दिया था। बुधवार को भी पंप ऑपरेटर धरने पर डटे रहे। अधिशासी अभियंता ने कर्मचारियों को बताया कि समस्या समाधान के लिए वे ठेकेदारों को पत्र भेज चुके है। कर्मियों ने उन्हें बताया कि वर्ष 2020 से पहले उन्हें 7 हजार रूपये बोनस मिलता था। लेकिन 2020 में उन्हें पांच हजार और इस वर्ष 1200 रूपये बोनस दिया गया। आश्वासन पर कर्मचारियों ने धरना स्थगित कर दिया। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष केशर सिंह रावत, सचिव हरीश कुमार, चिंतामणि थपलियाल, नित्यानंद बहुगुणा, आशीष कुमार द्विवेदी, प्रदीप रावत, रमेश, अजय पाल, राजेश सिंह, नरेश चौहान, महेंद्र व भगतराम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed