फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Heavy snowfall in Gangi village, cold increased in lower areas Tehri News Uttarakhand

Tehri News: गंगी में हुई जमकर बर्फबारी, निचले इलाकों में बढ़ी ठंड, डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों में बिजली गुल

Sat, 01 Mar 2025 03:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 01 Mar 2025 03:48 PM IST
सार

बारिश के कारण धनोल्टी फीडर की लाइन क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के करीब डेढ़ दर्जन गावों में बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार दिनभर विद्युत आपूर्ति ठप रही।

विज्ञापन
Heavy snowfall in Gangi village, cold increased in lower areas Tehri News Uttarakhand
बर्फबारी ( फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिलेभर में दो दिन से लगातार बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। भिलंगना ब्लॉक के सीमांत गंगी गांव में खूब बर्फबारी हुई। लगातार बारिश होने से धनोल्टी के डेढ़ दर्जन गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई, जबकि चंबा में बिजली की लाइन पर पेड़ गिरने के कारण आधे घंटे तक आपूर्ति बाधित रही।

विज्ञापन


टिहरी जिले में बृहस्पतिवार से शुक्रवार शाम तक गंगी गांव में बर्फबारी जारी है। अन्य ऊंचाई वाले इलाके में सुरकंडा मंदिर क्षेत्र, धनोल्टी, काणाताल, जड़ीपानी, मेड, मरवाड़ी और पिंस्वाड़ आदि क्षेत्रों में शुक्रवार शाम छह बजे तक बर्फ तो नहीं गिरी, लेकिन ठंड बढ़ गई है। बारिश के कारण धनोल्टी फीडर की लाइन क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के करीब डेढ़ दर्जन गावों में बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार दिनभर विद्युत आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन


धनोल्टी के ग्राम प्रशासक नीरज बेलवाल ने बताया कि रात से गायब बिजली शुक्रवार दोपहर को 10 से 15 मिनट बहाल हुई, लेकिन उसके बाद फिर गुल हो गई थी। ऊर्जा निगम के ईई अमित आनंद ने कहा कि चंबा में लाइन पर पेड़ गिरने के कारण आधा घंटे आपूर्ति बाधित रही, जबकि धनोल्टी क्षेत्र में भी लाइन क्षतिग्रस्त होने के कुछ घंटे बाद कई गांवों की आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: आरेंज अलर्ट...चमोली में हिमस्खलन का खतरा बरकरार, वैज्ञानिक बोले-आज से सुधरेगा मौसम

रानीचौरी मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अनिल काला ने बताया कि दो दिनों से लगातार हुई बारिश दोपहर तक वहां 104 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। तापमान बृहस्पतिवार को 11 डिग्री सेल्सियस की अपेक्षा शुक्रवार शाम तक अधिकतम 6.4 और न्यूनतम 3.6 रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed