फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand weather avalanche threat remains in Chamoli Orange alert Weather will getting better from today

Uttarakhand Weather: आरेंज अलर्ट...चमोली में हिमस्खलन का खतरा बरकरार, वैज्ञानिक बोले-आज से सुधरेगा मौसम

Sat, 01 Mar 2025 10:57 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 01 Mar 2025 10:57 AM IST
सार

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अत्याधिक बर्फ गिरती है तो हिमस्खलन की घटना हो सकती है। बर्फबारी के मद्देनजर ही आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज शनिवार से मौसम ठीक होना शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand weather avalanche threat remains in Chamoli Orange alert Weather will getting better from today
एवलांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. अमित कुमार कहते हैं कि हिमस्खलन एक प्राकृतिक और सामान्य घटना है। बर्फबारी के समय हिमस्खलन होता है। ऊंचाई वाले इलाके में हिमस्खलन होता है। दरअसल वहां लगातार बर्फबारी हो रही है, वहां ऐसे स्लोप है, जहां वह टिक नहीं पाती है गिर जाती है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून निदेशक विक्रम सिंह कहते हैं कि अत्याधिक बर्फ गिरती है तो ऐसी घटना हो सकती है। बर्फबारी के मद्देनजर ही आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार से मौसम ठीक होना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  हिमस्खलन पर कांग्रेस ने जताई चिंता- कहा मौसम विभाग की चेतावनी के बाद भी नहीं जागा आपदा प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन

चमोली में हिमस्खलन का खतरा बरकरार

रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान ने हिमस्खलन को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसमें उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 2400 मीटर से ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमस्खलन होने की चेतावनी जारी की गई है। इसमें चमोली जिले को अत्यधिक असुरक्षित स्थिति में बताया गया है। रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर, उत्तरकाशी को असुरक्षित बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed