फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Guldar kills elderly woman

गुलदार ने बुजुर्ग महिला को मार डाला

Fri, 28 Jan 2022 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Guldar kills elderly woman
नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के बेरनी गांव में गुलदार ने एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर उसे मार डाला। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। इससे पहले भी गुलदार ने एक लड़की पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। भयभीत ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव की प्रधान आशा नेगी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे घर में अकेली रह रही 74 वर्षीय देवकी देवी पत्नी स्व. लाल सिंह शौच के लिए जा रही थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर उसे घसीटते हुए आगे खेतों में ले गया। महिला के चिल्लाने पर पड़ोस में रह रहे नेपाली मजदूरों ने देखा, तो उन्होंने शोर मचाया। जिससे गुलदार महिला को छोड़कर भाग गया। मजदूर वहां मौके पर पहुंचे तब तक बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया था। प्रधान ने बताया कि घटना की जानकारी क्षेत्र के राजस्व पुलिस और वन विभाग को दी गई है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। गांव के पूर्व प्रधान सुनीता देवी, सत्येंद्र सिंह नेगी, भीम सिंह और गोकुल सिंह ने कुंवर सिंह चौहान, राकेश गुसाईं, सुशील कोठारी, बिरेंद्र सिंह चौहान ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि इससे पहले भी गुलदार ने गांव की एक बालिका पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। जिसका एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है। उन्होंने गुलदार को ढेर करने की मांग की है। प्रधान ने बताया कि मृतका के दोनों बेटे सुरेंद्र सिंह और तोता सिंह बाहर रहते हैं। उन्हें इस घटना की सूचना दी गई है। मौके पर पहुंचे रेंज अधिकारी विवेक जोशी ने कहा कि उच्चाधिकारियों से वार्ता कर पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed