फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Government is not taking concrete steps to stop inflation

Tehri News: महंगाई रोकने को सरकार नहीं उठा रही ठोस कदम

Sun, 10 Sep 2023 04:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 04:38 PM IST
विज्ञापन
Government is not taking concrete steps to stop inflation
फोटो
विज्ञापन

नई टिहरी। थौलधार ब्लॉक के किरगणी में महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के देशव्यापी जन अभियान के तहत ग्रामीणों के साथ चर्चा की। कहा कि केंद्र सरकार महंगाई का लेकर ठोस कदम नहीं उठा रही है। केवल धर्म के नाम पर लोगों को बांट रही है। कहा कि मणिपुर, नूह, पुरोला की घटनाएं इसका उदाहरण है।

रविवार को किरगणी में आयोजित जन अभियान कार्यक्रम के जिला संयोजक व राज्य कमेटी के सदस्य भगवान सिंह राणा ने कहा कि आरएसएस के इशारे पर चल रही कॉर्पोरेट परस्त, साम्प्रदायिक मोदी सरकार की नव उदारवादी जनविरोधी नीतियों के कारण महंगाई, बेरोजगारी में भारी बढ़ोतरी हुई है। कहा कि मोदी सरकार ने प्रत्येक वर्ष दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन सरकार ने रोजगार के दरवाजे बंद कर दिए हैं। इस मौके पर ब्रांच सचिव कृपाल सिंह कठैत, गुलाब सिंह कठैत, कृष्णा कठैत, गीता नेगी, जवाहर लाल बड़ोनी, मंगल सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed