फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   GIC Akhodi's lock opened after six days

छह दिन बाद खुला जीआईसी अखोड़ी का ताला

Tue, 16 Nov 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
GIC Akhodi's lock opened after six days
मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल के आश्वासन पर इंटर कॉलेज अखोड़ी के अभिभावकों ने आंदोलन स्थगित कर दिया है। छह दिन बाद मंगलवार को अभिभावकों ने स्कूल गेट पर जड़ा ताल खोल दिया है। तालाबंदी करने के उपरांत विद्यालय में विधिवत अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई है।
विज्ञापन

अखोड़ी इंटर कॉलेज में रिक्त चल रहे गणित और अर्थशास्त्र विषय में शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर अभिभावकों ने 11 नवंबर से अनिश्चितकालीन तालाबंदी कर दी थी। मांग के समर्थन में स्कूल के छात्र भी अभिभावकों के आंदोलन में कूद पड़े थे। पिछले छह दिन से स्कूल गेट पर ताला जड़े होने के कारण शिक्षण कार्य नहीं हो पा रहा था। आज से विद्यालय में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं होनी थी। तालाबंदी के कारण शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही थी। मुख्य शिक्षा अधिकारी सेमवाल की ओर से डीएम और अभिभावक संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह घणाता को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि लोक सेवा आयोग द्वारा प्रवक्ता और एलटी शिक्षकों की भर्ती के लिए स्क्रीनिंग की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। परिणाम आने पर विद्यालय में प्राथमिकता के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण करा ली जाएगी। पीटीए अध्यक्ष घणाता ने बताया कि सीईओ की ओर से लिखित आश्वासन मिलने पर स्कूल गेट का ताला खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed