फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Get acquainted with the party's policies from house to house

घर-घर जाकर पार्टी की रीति नीतियों से करवाया रूबरू

Wed, 10 Nov 2021 06:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
Get acquainted with the party's policies from house to house
जिलेभर में घर-घर भाजपा, हर घर भाजपा महासंपर्क अभियान शुरू हो गया है। 10 दिन तक चलने वाले अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं से लेकर जो लोग पार्टी से जुड़ना चाहते हैं। उनके घरों में झंडे, स्टीकर लगाकर पंपलेट भी वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

नई टिहरी मंडल में जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दो बूथों में विभिन्न घरों में जाकर लोगों को भाजपा की रीति नीतियों से अवगत कराया। उन्होंने लोगों के घरों में झंडे और स्टीकर लगाकर 2022 के लिए समर्थन मांगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार से पूरे जिलेभर में महासंपर्क अभियान शुरू हो गया है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान, अनीता कंडियाल, डा. प्रमोद उनियाल, भूपेंद्र चौहान, नरेश नेगी, केडी पुनेठा, अबरार अहमद, असगर अली, दिवान सिंह नेगी, उर्मिला राणा आदि मौजूद थे। दूसरी, ओर टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चंबा ग्रामीण मंडल के सनगांव, जड़ीपानी बूथ पर घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर पार्टी की रीति नीति और केंद्र, राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष जगदंबा बेलवाल, जिला पंचायत सदस्य बिमला खणका, विस्तारक मातबर सिंह तोमर, बुद्धि सिंह पुंडीर, बीर चंद रमोला, मनमोहन नेगी, धीरचंद रमोला, मुकेश नेगी, धर्म सिंह नेगी, बचन चंद रमोला, खुशपाल चंद रमोला, मोहन लाल, लाखीराम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed