राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव और अंतर संकाय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समापन हो गया। समूह गान, काव्य पाठ, युगल नृत्य, युगल लोकगीत, समूह लोक गीत, युगल गायन, सामूहिक लोक नृत्य, कव्वाली में गौरा देवी समूह से जुड़े छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया। विधायक किशोर उपाध्याय ने विजेता और उपविजेता समूह के छात्रों को ट्राफी भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ ही शिक्षणेत्तर गतिविधियों में भी छात्रों को नियमित प्रतिभाग करना चाहिए।
सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विवेक सुरगंगा संगीत विद्यालय के निदेशक डा. विकास फोंदणी, सुनीति थापा और विकास चमोली ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए बताया कि कला संकाय की टीम बछेंद्री पाल, विज्ञान संकाय की गौरा देवी और वाणिज्य संकाय की टीम बसंती देवी नामित थी। प्रतियोगिता में विज्ञान संकाय विजेता और कला संकाय उप विजेता रहा। इस मौके पर प्राचार्य डा. रेनू नेगी, डा. डीपीएस भंडारी, डा. संजीव नेगी, डा. एएम पैन्यूली, डा. पीसी पैन्यूली, डा. सुशील कगडियाल, डा. सतेंद्र ढौंडियाल, डा. डीएस तोपवाल, डा. वीपी सेमवाल, डा. आशा डोभाल, डा. कविता काला, डा. आरती खंडूड़ी, डा. पुष्पा, डा. सुमन गुसाईं और डा. केके बगंवाल आदि मौजूद थे।