फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Full of patriotic fervor among the youth in training

प्रशिक्षण में युवाओं में भरा देशप्रेम का जोश

Sun, 08 Jan 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Sun, 08 Jan 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन

युवाओं में उम्मीद के सपने, नई उड़ान, देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति के संस्कार भरने के लिए नगर में आयोजित आरएसएस प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज चंबा में आयोजित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सात दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ।

विज्ञापन


प्रशिक्षण वर्ग में जनपदभर के विभिन्न विकासखंडों से 85 स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। वर्ग में युवाओं को योग, आसन, व्यायाम, खेलकूद जैसी शारीरिक शिक्षा के साथ ही सामान्य ज्ञान, प्रतियोगिता का भी ज्ञान दिया गया। प्रांत सेवा प्रमुख सुनील और प्रांत कार्यवाह लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल ने देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति के संस्कार पैदा करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


वर्ग कार्यवाह चंदन नकोटी ने युवा पीढ़ी में कम होते संस्कार पर चिंता व्यक्त की। जिला प्रचारक पंकज, वर्ग व्यवस्था प्रमुख इंद्रपाल परमार, देवी नौटियाल, मोहन सिंह कुंमाई, पंकज बरवाण, राकेश, कमल, यशवीर आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed