पर्यटन विभाग की ओर से संचालित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना, दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे), ट्रेकिंग ट्रेक्शन सेंटर होम स्टे योजना के वित्तीय वर्ष में आवेदकों के चयन के लिए जिला अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वरोजगार योजनाओं के लिए दिए गए लक्ष्यों को अनिवार्य रूप से पूरा करने पर जोर दिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी नमामि बंसल ने पर्यटन विभाग की बैठक लेते हुए वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना की समीक्षा की। वर्ष 2021-22 में 23 लोगों को स्वरोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष वाहन और गैर वाहन मद में चार-चार आवेदन हुए हैं। सीडीओ ने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कम आवेदन पर पर्यटन विभाग के अधिकारियों को शिविर लगाकर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। कहा कि दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) विकास योजना में इस वित्तीय वर्ष में 13, ट्रेकिंग ट्रेक्शन सेंटर होम स्टे योजना में 15 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सीडीओ ने बैंकर्स को स्वरोजगारपरक आवेदनों पर ऋण वितरण में तेजी लगाने को कहा। उन्होंने पर्यटन विभाग के अधिकारियों को जिले के समस्त ट्रेकिंग रूटों का मैप तैयार कर होमस्टे के लिए अनुकूल जगहों का चयन करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा, महाप्रबंधक उद्योग महेश प्रकाश और एआरटीओ एनके ओझा आदि मौजूद थे।