फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Friends Club won the title of TRPL

फ्रेंड्स क्लब ने जीता टीआरपीएल का खिताब

Sun, 26 Dec 2021 07:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Friends Club won the title of TRPL
नई टिहरी में टीआरपीएल की विजेता टीम को ट्रॉफी भेंट करते बॉलीवुड एक्टर व कुंती पुत्र अर्जुन और पू? - फोटो : NEW TEHRI
वनाधिकार आंदोलन के प्रणेता किशोर उपाध्याय की पहल पर आयोजित टीआरपीएल (टिहरी रूरल प्रीमियर लीग) के पालिका जोन के फाइनल मैच में फ्रेंड्स क्लब की टीम ने आईकेआर की टीम को 67 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। समापन अवसर पर विजेता टीम को मुख्य अतिथि बॉलीवुड एक्टर व महाभारत सीरियल के अर्जुन ने 11 हजार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित टीआरपीएल के फाइनल मैच में फ्रेंड्स क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवरों में 211 रन बनाए। विजय रावत ने टूर्नामेंट में दूसरा शतक लगाते हुए 52 गेंदों में शानदार 140 रन बनाए। जिसमें 16 छक्के और 8 चौक्के शामिल है। 212 रनों का पीछा करते हुए आईकेआर की टीम ने 9 विकेट खोकर 144 रन बनाए और 67 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से सत्यम ने एकतरफा संघर्ष करते हुए 38 गेदों में 85 रन बनाए। दो शतक लगाने वाले विजय रावत को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरिज का पुरस्कार दिया गया। राहुल को बेस्ट बॉलर, हितेश भट्ट बेस्ट फील्डर, विकास गुसाईं बेस्ट बैटर और अनमोल को इमर्जिंग प्लेयर चुना गया। विजेताओं को बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर वनाधिकार आंदोलन के प्रणेता किशोर उपाध्याय, चंबा पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला, अभिनव थापर, पूर्व जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, नरेंद्र चंद रमोला, हिमांशु बिजल्वाण, राजेंद्र डोभाल, कुलदीप पंवार, आयोजन समिति के अरविंद राणा, देवेंद्र नौडिय़ाल, असद आलम, भगत सिंह चौहान, दर्शनी रावत, सतीश चमोली, अमित चमोली, दौलत रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed