{"_id":"66f5473c4981dcf56d0cd558","slug":"free-sewing-training-started-in-mandar-village-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-108960-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: मंदार गांव में निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: मंदार गांव में निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण शुरू
Thu, 26 Sep 2024 05:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 26 Sep 2024 05:06 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। जाखणीधार ब्लाॅक के ग्राम पंचायत मंदार में युवा कल्याण विभाग की ओर से सिलाई प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया गया है। केंद्र में आसपास गांव की 20 महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
बृहस्पतिवार को जाखणीधार की ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी ने प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए यह प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया गया है। इसके अलावा सरकार की ओर से अन्य कई योजनाएं भी संचालित की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के तहत क्षेत्र में डेयरी उद्योग, बकरी पालन, बेकरी और इंटरलॉकिंग टाइल्स लघु उद्योग संचालित किए जा रहे हैं।
प्रशिक्षक मीनाक्षी रावत ने सिलाई कटाई के बारे में बताया। इस मौके पर उप प्रधान भगवान सिंह राणा, सतीश रावत, कबूल सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह रावत, जगमोहन रावत,ममता रावत, सत्ये सिंह, गंभीर रमोला, प्रमिला देवी, अंसुल राणा, दीपिका गुसाईं, हिना रावत, ऋतिका राणा,दिनेश सेमवाल, सुंदर सिंह और बलदेव सिंह आदि मौजूद थे। संवाद