फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Free electricity and water for Tehri Dam displaced and affected people

Tehri News: टिहरी बांध विस्थापित और प्रभावितों को मिले निशुल्क बिजली-पानी

Tue, 03 Mar 2026 06:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 03 Mar 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
Free electricity and water for Tehri Dam displaced and affected people
धरने पर बैठे लोगों ने दी आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी
विज्ञापन

नई टिहरी। निशुल्क बिजली-पानी की सुविधा के साथ बांध से मिलने 12 प्रतिशत रॉयल्टी को टिहरी में विकास कार्यों पर खर्च किए जाने की मांग को लेकर विस्थापित और प्रभावितों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। धरने पर बैठे लोगों ने मांगों के निस्तारण न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

बौराड़ी के गणेश चौक में सामाजिक कार्यकर्ता सागर भंडारी के नेतृत्व में संचालित धरना चौथे दिन भी जारी रहा। सामाजिक कार्यकर्ता भंडारी ने कहा कि होली के दिन भी धरना जारी रहेगा। कहा कि निशुल्क बिजली-पानी बांध विस्थापितों और प्रभावितों अधिकार है, उन्हें उनका हम मिलना चाहिए। कहा कि टिहरी बांध से मिलने वाली 12 प्रतिशत रॉयल्टी को टिहरी जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं पर खर्चा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

टिहरी के लोगों ने देश के विकास में अपने मातृ भूमि के साथ अपनी संस्कृति का बलिदान दिया है। कई वर्ष बीते जाने के बाद टिहरी बांध विस्थापित और प्रभावितों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है, ग्रामीण क्षेत्रों के लोग पुनर्वास के लिए दर-दर भटक हैं। टिहरी बांध से मिलने वाली रॉयल्टी को प्रदेश सरकार टिहरी में खर्च न कर बाहरी राज्यों में खर्च कर रही है। कहा कि रॉयल्टी पर पहला अधिकार टिहरी जिले के लोगों है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली के बाद आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मांगे पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर विकास पंवार, अनुसूया प्रसाद नौटियाल, असद अली, अब्दुल सफीक, अजय पंवार, दिनेश भट्ट, चंदन लाल, रोशनी कडियाल, देवांक चमोली, असरुफी सेमवाल, सरोजनी देवी, गगन राणा, बीएस परमार, रुकमा देवी आदि मौजदू थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed