फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Four players of the district will show strength in Kabaddi in Sonepat

जिले के चार खिलाड़ी कबड्डी में सोनीपत में दिखाएंगे दमखम

Sat, 26 Mar 2022 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 07:00 PM IST
विज्ञापन
Four players of the district will show strength in Kabaddi in Sonepat
अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिले के चार खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी 28 और 29 मार्च को हरियाणा के सोनीपत में होने वाली प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन

खेलों के क्षेत्र में रुचि रखने वाले सिविल सर्विसेज कर्मचारियों का विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए 12 मार्च को देहरादून में राष्ट्रीयस्तर के लिए चयन हुआ है, जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार के शिक्षक दिनेश रावत, जीआईसी कैंपटी के विनोद नेगी, जीआईसी खोला कड़ाकोट के सतीश बलूनी और उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कुखई के विधु राठी का कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। चयनकर्ता मनोज नेगी और लीलानंद सिंह राणा ने बताया कि चयनित खिलाड़ी राज्यस्तर पर गठित टीम के साथ 28 और 29 मार्च को हरियाणा के सोनीपत में होने वाली प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे। बताया कि सभी चयनित खिलाड़ी हरियाणा के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी एमएल चमोला समेत जिले के खंड शिक्षा अधिकारियों ने खुशी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed