{"_id":"658d8d21e865d7289b061238","slug":"former-senior-deputy-chief-mahipal-singh-rawat-new-tehri-news-c-5-1-drn1032-316864-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: हे ब्वै मेरा कमर पीड़ा और सुरतू मामा... की प्रस्तुति पर झूमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: हे ब्वै मेरा कमर पीड़ा और सुरतू मामा... की प्रस्तुति पर झूमे
विज्ञापन
Iथत्यूड़ के थ्री-हार्ट पब्लिक स्कूल सटागाड़ के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।I
पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख महिपाल सिंह रावत ने वार्षिकोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी ही भारत का भविष्य है। ऐसे में उन्हें गुणवत्तापरक शिक्षा और संस्कार देने की जिम्मेदारी विद्यालयों और शिक्षकों पर निर्भर है। छात्र-छात्राओं ने हे ब्वै मेरा कमर पीड़ा..., सुरतू मामा..., घोटा सुमन..., जौनसार की बांद... सहित कई गीतों की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य अजीत प्रकाश ने स्कूल की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। वर्षभर शिक्षण और खेल गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुनील पोखरियाल, सुनीता बेलवाल, सविता रावत, रणवीर पंवार, अनिल चौहान, राजपाल सिंह मौजूद थे।