फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Former legislator notice code violations

आचार संहिता के उल्लंघन पर पूर्व विधायक को नोटिस

Fri, 06 Jan 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी Updated Fri, 06 Jan 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन

आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन के मामले में तहसील प्रशासन ने पूर्व विधायक भीम लाल आर्य सहित पांच लोगों नामजद नोटिस जारी किया है। पूर्व विधायक पर बुधवार चार जनवरी को आचार संहिता घोषित होने के बाद भी घनसाली में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम जारी रखने का आरोप है। प्रदेश में चार जनवरी से आदर्श आचार संहिता घोषित की गई थी।

विज्ञापन


पूर्व विधायक  भीमलाल आर्य की ओर से भी उस दिन घनसाली मुख्य बाजार स्थित एक होटल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के बहाने कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया था। आचार संहिता घोषित होने के बाद भी कार्यक्रम चलता रहा। तहसील प्रशासन ने इसका संज्ञान लेते हुए कार्यक्रम के आयोजक  पूर्व विधायक भीमलाल आर्य, विकास सेमवाल, श्रीराम सेमवाल, देव सिंह बिष्ट और सुंदर सिंह रावत के खिलाफ नोटिस जारी किया है। एसडीएम भगत सिंह फोनिया ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजक सहित पांच लोगों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed