{"_id":"629a3e319ea2bb66fc31cbd2","slug":"forest-fire-reached-near-indane-gas-godown-in-chamund-new-tehri-news-drn4135927157","type":"story","status":"publish","title_hn":"छमुंड में इंडेन गैस गोदाम के नजदीक पहुंची जंगल की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छमुंड में इंडेन गैस गोदाम के नजदीक पहुंची जंगल की आग
विज्ञापन
नई टिहरी के छमुंड के जंगल में लगी आग।
- फोटो : NEW TEHRI
जिला मुख्यालय में छमुंड और बौराड़ी अस्पताल के पास जंगल में शुक्रवार दोपहर को अचानक आग भड़क गई। कुछ देर में ही आग इंडेन गैस गोदाम के नजदीक पहुंच गई, जिससे गैस गोदाम खतरे की जद में आ गया। आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग काबू की। इस दौरान वहां कोई भी वन कर्मी नजर नहीं आया।
शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अग्निशमन विभाग को छुमंड के जंगल में आग लगने की सूचना मिली। जब तक फायर बिग्रेड वहां पहुंची तब तक जंगल की आग इंडेन गैस गोदाम के काफी नजदीक पहुंच गई थी। अग्निशमन कर्मियों ने बमुश्किल आग काबू की तो इसके बाद आग आईटीआई के नजदीक से बौराड़ी अस्पताल के पास तक पहुंच गई। लीडिंग फायर मैन नजाकत अली ने बताया कि चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पूरी तरह से बुझा दी गई। इस दौरान वहां वन विभाग का कोई भी कर्मचारी नजर नहीं आया। इस बाबत डीएफओ वीके सिंह ने कहा कि ज्यादातर कर्मचारी काणाताल साइकिल ट्रेक के उद्घाटन में गए थे। अग्निशमन विभाग ने आग बुझा दी है, जिससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
नैथाणा के जंगलों में लगी आग
श्रीनगर। बारिश बंद होने के एक सप्ताह बाद फिर से ब्लाक कीर्तिनगर के नैथाणा के जंगल आग में जलने शुरू हो गए हैं। रेंज कार्यालय से करीब तीन किमी दूर स्थित जंगल में सुबह से आग लगी है जो करीब दो किलोमीटर वन क्षेत्र में फैल चुकी है। रेंज अधिकारी बुद्धि प्रकाश ने बताया कि वन में आग लगने की सूचना पर शीघ्र ही टीम को मौके पर भेजा गया था, लेकिन तेज हवा के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया है। हालांकि आग बुझाने में वन कर्मियों के साथ ही ग्रामीण भी मदद कर रहे हैं। जल्द आग बुझा दी जाएगी।