फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Food security team destroyed 350 soda bottles

खाद्य सुरक्षा की टीम ने 350 सोड़ा की बोतलों को किया नष्ट

Tue, 10 May 2022 09:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 09:12 PM IST
विज्ञापन
Food security team destroyed 350 soda bottles
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चारधाम यात्रा मार्गों पर यात्रियों को मिस ब्रांड सोडा (बिना लेबल) बेचने पर पर कार्रवाई करते हुए 350 सोडा की बोतलों को मौके पर नष्ट किया। इसके अलावा 11 खाद्य कारोबारियों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर जवाब देने का समय दिया गया है। सोडा के चार सैंपल जांच के लिए लैब को भेजे गए हैं।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी एमएन जोशी और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी शरदा शर्मा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने मंगलवार को ढालवाला, मुनिकीरेती, लक्ष्मण झूला, राम झूला, शिवपुर में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान कई होटल, रेस्टोरेंट और ठेलियों का निरीक्षण कर वहां विक्रय किए जा रहे मिस ब्रांड सोडा की 350 बोतलें नष्ट की गई। कारोबारियों ने अवगत कराया कि मिस ब्रांड सोडा वाटर का निर्माता देहरादून जिले के ऋषिकेश में हैं। सप्लायर्स ने टीम को सोडा के बिल भी नहीं दिखाए। संदेह के आधार पर 4 सैंपल जांच के लिए रुद्रपुर लैब को भेज दिए हैं। आरटीओ चेकपोस्ट शिवपुर में खाद्य सप्लाई करने वाले तीन वाहनों की भी गहन चेकिंग की गई। जिला अभिहित अधिकारी जोशी ने सभी दुकानदारों को निर्देश दिए कि प्रतिष्ठान पर रेट लिस्ट, सैनिटाइजर, फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड, नोटिस बोर्ड, खाद्य सुरक्षा लाइसेंस और धूम्रपान निषेध का बोर्ड जरूर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed