फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   five roads closed due to landslide

पांच सड़कें बंद, लोग परेशान

Fri, 24 Jul 2015 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Fri, 24 Jul 2015 05:53 PM IST
विज्ञापन
भिलंगना ब्लॉक में पिछले दो-तीन दिनों में हुई भारी बारिश से पांच मोटरमार्ग बंद हो गए जबकि भूस्खलन होने से कई गांवों में ग्रामीणों की कई नाली खेत, पेयजल लाइनें, नहर और संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिससे ग्रामीणों के सामने पेयजल और आवागमन की बड़ी समस्या पैदा हो गई है। 
विज्ञापन


भिलंगना क्षेत्र में हुई भारी बारिश से घनसाली-घुत्तु, घनसाली-अखोड़ी, घनसाली-धमातोली, चमियाल-बूढाकेदार और विनयखाल  सहित कई लिंक मार्गों पर मलबा आने से बंद हो गए। जिससे इन मार्गों पर कई छोटे-बड़े वाहन फंस गए हैं। आर्स, चौंरा,भौडग़ांव, कोट, घणातगांव, करखेड़ी आदि गांव में कई नाली खेत, संपर्क मार्ग और पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत कोट हिंदाव में पिछले साल आवागमन के लिए एकमात्र सांगौ पुल सालभर पहले बहने के बाद आज तक नहीं बन पाया है। जिससे ग्रामीणों को सालभर से आवागमन की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण जोखिम उठाकर उफनती नदी पार करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत कराने की मांग की है। लोनिवि अधिकारियों ने कहा कि सड़कों से मलबा हटाकर यातायात सुचारू कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed