फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Five injured when car of tourists from Haryana overturns

हरियाणा के पर्यटकों की कार पलटी पांच चोटिल

Wed, 01 Jun 2022 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Five injured when car of tourists from Haryana overturns
उत्तरकाशी से रोहतक (हरियाणा) लौट रहे पर्यटकों की कार यहां पीटीसी के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को खतरे से बाहर बताया गया है।
विज्ञापन

उप निरीक्षक दीपिका तिवारी ने बताया कि बुधवार अपराह्न करीब ढाई बजे यहां पीटीसी बाईपास तिराहे पर कार सड़क पर पलटने की सूचना मिली। तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस ने वहां मौजूद लोगों की मदद से कार के अंदर से सुमन (49) पत्नी वीरेंद्र निवासी हाउस नंबर 1180 एक्सटेंशन सेक्टर चार रोहतक हरियाणा, तेजस (14) पुत्र सुखवीर कमल कालोनी रोहतक, मंजू (40) पत्नी रोहताश सेक्टर तीन रोहतक, जय पन्नू (16) पुत्र रोहताश और चालक रोहताश (50) पुत्र प्रेम पन्नू सेक्टर तीन रोहतक हरियाणा को नरेंद्रनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि सभी लोग चोटिल हुए हैं। सभी लोगों को अस्पताल से जल्द छुट्टी देने की बात कही गई है। उपनिरीक्षक ने बताया तेज गति से चल रही कार नियंत्रित नहीं होने के कारण मोड़ पर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed