{"_id":"6aee13001ce122a5c200be76","slug":"fire-department-on-alert-action-will-be-taken-for-violation-of-standards-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-122250-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: अग्निशमन विभाग अलर्ट, मानकों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: अग्निशमन विभाग अलर्ट, मानकों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
Fri, 06 Nov 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी/नरेंद्रनगर। दीपावली का पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए अग्निशमन विभाग ने भी चौकसी बढ़ा दी है। किसी प्रकार की घटना से निपटने के लिए जगह-जगह वाटर हाइडेंट तैनात किए गए हैं। अग्निशमन पुलिस ने पटाखा व्यापारियों को विशेष सर्तकता बरने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोई खतरा होने पर शीघ्र अग्निशमन विभाग को सूचना दें।
अग्निशमन अधिकारी सुनील रावत ने बताया कि धनतेरस और दीपावली के त्योहार को देखते हुए विशेष सावधानी बरती जा रही है। बौराड़ी और चंबा बाजार में फायर टेंडर तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही फायर कर्मियों की भी पर्याप्त तैनाती की गई है। पटाखा व्यापारियों को भी विशेष सर्तकता बरतने के निर्देश दिए हैं। उधर घनसाली, चमियाला बाजार में भी अग्निशमन कमी तैनात किए गए हैं। लंबगांव बाजार में पुलिस ने निगरानी बढ़ाई है। नरेंद्रनगर बाजार में अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बाजार का निरीक्षण कर व्यापारियों को सावधानी बरतने और पटाखा व्यापारियों को रेत से भरी बाल्टी रखने और पटाखों का सुरक्षित भंडारण करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि विभागीय सुरक्षा नियमों का उलंघ्घन करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। इस कारण सभी को सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य है। इस मौके पर मनोज बुटोला, राम शंकर अवस्थी और उत्तम रावत आदि मौजूद थे।