फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Farmers Seeking Compensation for 20 Years

Tehri News: 20 साल से मुआवजे के लिए भटक रहे काश्तकार

Fri, 14 Aug 2026 06:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 14 Aug 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
Farmers Seeking Compensation for 20 Years
सड़क के लिए काटी गई जमीन का 20 साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा
विज्ञापन

गांव के प्रधान ने ईई को भेजे ज्ञापन में जल्द भुगतान करने की मांग की
गांव के प्रधान ने ईई को भेजे ज्ञापन में जल्द भुगतान करने की मांग की
कंडीसौड(टिहरी)। रत्वाड़ी-स्यांसू-नकोटखोली सड़क निर्माण के लिए अपनी कृषि भूमि देने वाले रत्वाड़ी, मंजोली, ल्वार्खा और चोपड़ा के काश्तकार करीब 20 साल से मुआवजे के लिए भटक रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2006-07 में लोनिवि चंबा की ओर से करीब आठ किमी सड़क का निर्माण कराया गया, लेकिन सड़क कटिंग और दबान में गई दर्जनों नाली सिंचित व असिंचित कृषि भूमि का आज तक मुआवजा नहीं मिला। इससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति नाराजगी है।

कार्यालय के चक्कर काटकर थके काश्तकार

ग्राम पंचायत रत्वाड़ी-मंजोली के प्रधान मुकेश जड़धारी ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान कई काश्तकारों की जमीन प्रभावित हुई थी। शुरुआती वर्षों में ग्रामीण मुआवजे के लिए लोनिवि कार्यालय चंबा के चक्कर काटते रहे, लेकिन वर्षों बाद भी सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने कार्यालय जाना तक छोड़ दिया।
विज्ञापन


काश्तकारों का कहना है कि 20 वर्षों में चंबा आने-जाने में जितना खर्च हो चुका है, उतना मुआवजा मिलना भी मुश्किल लग रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार सड़क कटिंग के लिए जमीन का मुआवजा देती है तो अब तक भुगतान क्यों नहीं हुआ और मुआवजे की धनराशि कहां खर्च हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान मुकेश जड़धारी ने चेतावनी दी कि यदि एक माह के भीतर सभी काश्तकारों को मुआवजा नहीं दिया गया, तो लोनिवि कार्यालय चंबा में बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।


रत्वाड़ी-स्यांसू-नकोटखोली मोटर मार्ग का पहाड़ कटान का पूरा मुआवजा दे दिया गया था जो काश्तकार दबान का पैसा नहीं ले गए थे, उनका भुगतान बजट लैप्स होने के कारण बचा हुआ है। उसकी डिमांड भेज दी गई है, पैसा मिलते ही वितरित किया जाएगा।
- राजविंद सिंह,अधिशासी अभियंता लोनिवि चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed