फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Enthusiasm for voting was also seen among the disabled and the elderly

Tehri News: दिव्यांगजनों और वृद्धों में भी दिखा मतदान का उत्साह

Thu, 23 Jan 2025 06:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 23 Jan 2025 06:53 PM IST
विज्ञापन
Enthusiasm for voting was also seen among the disabled and the elderly
नई टिहरी। स्थानीय निकाय चुनाव में मतदान करने के लिए दिव्यांगजनों और बुजुर्ग मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। व्हील चेयर और बैशाखी के सहारे इन मतदाताओं ने मतदान केंद्रों पर पहुंंचकर अन्य मतदाताओं का भी उत्साहवर्द्धन किया।
विज्ञापन

चमियाला में 105 वर्ष की गोदाबंरी देवी परिजनों के साथ मतदान केंद्र में पहुंची। उनकी पोती प्रीति ने बताया कि दादी 105 साल की है। मतदाता सूची में उनकी उम्र 93 वर्ष अंकित है। परिजन उन्हें लगभग 300 मीटर दूर मतदान केंद्र तक पकड़ कर लाए। सी ब्लॉक नई टिहरी निवासी 92 वर्षीय पारेश्वर प्रसाद भट्ट अपनी तीन पीढि़यों को लेकर मतदान करने कान्वेंट स्कूल मतदान केंद्र पर पहुंचे।
विज्ञापन

चंबा बुरांशवाडी निवासी 38 साल के दिव्यांग गोपाल कृष्ण बैशाखी के सहारे परिजनों के साथ मतदान केंद्र तक पहुंचे। उनके एक पैर में दिक्कत है। घनसाली निवासी 42 वर्षीय दिव्यांग वीरेंद्र सिंह अपनी मां विदेश्वरी देवी के साथ डंडे के सहारे मतदान केंद्र तक पहुंचे। नई टिहरी एफ ब्लॉक निवासी 82 वर्ष की कीणी देवी परिजनोें के सहारे मतदान केंद्र तक पहुंची। मतदान केंद्र से एनसीसी कैडेटों ने उन्हें व्हील चेयर से मतदान केंद्र के अंदर और बाहर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed