फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Energy Corporation cut the electricity of dairy

ऊर्जा निगम ने काटी डेरी की बिजली

Thu, 17 Mar 2022 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 07:00 PM IST
विज्ञापन
Energy Corporation cut the electricity of dairy
दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की आंचल डेरी पर घिरे संकट के बादल नहीं छंट पा रहे हैं। लगातार घाटे में चल रही डेरी कर्मचारियों को जहां लंबे समय से वेतन नहीं मिल पाया है, वहीं डेरी प्रबंधन बिजली और पानी के बिलों का भुगतान भी नहीं कर पा रहा है। बिजली बिल का भुगतान नहीं करने पर ऊर्जा निगम ने डेरी उद्योग की बिजली काट दी है। जिससे दूध को सुरक्षित रखने के लिए प्रबंधन को डीजल खरीदकर जेनरेटर से काम चलाना पड़ रहा है। यही नहीं पेयजल कनेक्शन का भुगतान नहीं होने पर जल संस्थान ने भी कनेक्शन काटने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

लघु उद्यम के रूप में दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की आंचल डेरी यहां एच ब्लाक में वर्ष 1990 में शुरू की गई थी। शुरूआती दौर में डेरी में पांच हजार लीटर से अधिक का उपार्जन था, लेकिन मैनेजमेंट की लापरवाही के कारण कुछ सालों बाद दुग्ध उपार्जन लगातार घटते हुए इन दिनों कुल एक हजार लीटर तक तक पहुंच गया है। दुग्ध उपार्जन घटने से डेरी की वित्तीय स्थिति खस्ताहाल हो गई है। अब डेरी की स्थिति यह हो गई है कि बिजली बिल का करीब पांच लाख रुपये का भुगतान नहीं करने से ऊर्जा निगम ने फरवरी में कनेक्शन काट दिया है। पेयजल कनेक्शन का भी करीब साढ़े चार लाख में से एक लाख ही जमा कराने पर जल संस्थान ने भी संयोजन काटने की चेतावनी दी है। बिजली नहीं होने के कारण दुग्ध प्लांट का संचालन करने के लिए जेनरेटर पर प्रतिदिन 80 लीटर डीजल की खपत हो रही है, जो बिजली से काफी मंहगा पड़ रहा है।
विज्ञापन

कार्मिकों को 48 माह का वेतन नहीं मिला
आंचल डेरी की वित्तीय स्थिति बिगड़ने पर इन चार-पांच सालों में डेरी प्रबंधन ने करीब दर्जनभर कर्मचारियों को बीआरएस दिया है। उसके बाद अब प्लांट में 10 कर्मचारी रह गए हैं, उन्हें भी 48 माह से वेतन नहीं मिल पाया है। पीआरडी से लगाए गए तीन कर्मचारियों को भी ढाई साल से वेतन नहीं मिल पाया है, जिससे कर्मचारियों को काफी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंचल डेरी पर ऊर्जा निगम का आठ लाख बकाया चल रहा था, करीब तीन लाख भुगतान करने पर बकाया कम कर दिया था। ऊर्जा निगम ने बड़े बकाएदारों के बजाए घाटे में चल रहे दुग्ध संघ की बिजली काटी है। इससे दुग्ध प्लांट चलाना मुश्किल हो रहा है।
-जगदंबा बेलवाल, अध्यक्ष दुग्ध सहकारी संघ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed