फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Encroachment marked at 250 places in Kamptifall area

कैंपटीफॉल क्षेत्र में 250 स्थानों पर अतिक्रमण चिह्नित

Sun, 24 Apr 2022 06:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 06:54 PM IST
विज्ञापन
Encroachment marked at 250 places in Kamptifall area
पर्यटक स्थल कैंपटीफॉल और आसपास के क्षेत्रों में सरकारी भूमि पर बढ़ते अतिक्रमण पर तहसील प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पांच सदस्य टीम ने क्षेत्र में लगभग 250 स्थानों पर अतिक्रमण चिह्नित किया। कैंपटीफॉल में अतिक्रमण कर बनाए जा रहे होटल का निर्माण तहसील प्रशासन ने रोक दिया है। धनोल्टी एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर दिया गया है। सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए उन्हें 15 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन

गर्मी के सीजन में कैंपटीफॅाल में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचते है। कैंपटीफॉल के आसपास पार्किंग, यात्री प्रतिक्षालय का अभाव बना हुआ है। आसपास के क्षेत्रों में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। जगह-जगह लोगों ने खोखे बना डाले हैं। कुछ स्थानों पर तो पक्का निर्माण भी हो चुका है। कैंपटीफॉल क्षेत्र में पर्यटकों को मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए अवैध अतिक्रमण को तोड़ने का निर्णय लिया है। 7 अप्रैल को हुई बैठक में डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने राजस्व, पुलिस, जिला पंचायत, राष्ट्रीय राजमार्ग डोईवाला, वन विभाग और पर्यटन विभाग की एक संयुक्त टीम बनाकर अतिक्रमण को चिह्नित करने के निर्देश दिए। धनोल्टी एसडीएम लक्ष्मी शाह चौहान ने बताया कि संयुक्त टीम ने अब तक 250 स्थानों पर अतिक्रमण चिह्नित कर उन्हें नोटिस जारी कर दिया है। कैंपटीफॉल में अतिक्रमण कर बनाए जा रहे होटल का काम रोक दिया है। भवन स्वामी को अपनी निजी भूमि के अलावा सरकारी भूमि से जल्द अतिक्रमण हटाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed