{"_id":"62af497ee02cc62abf3dfffe","slug":"emphasis-on-strengthening-the-weak-booths-in-vis-elections-new-tehri-news-drn4150208174","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस चुनाव में कमजोर रहे बूथों को मजबूत बनाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस चुनाव में कमजोर रहे बूथों को मजबूत बनाने पर जोर
विज्ञापन
टिहरी के रानीचौरी में भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का स्वागत करते
- फोटो : NEW TEHRI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक हुई, जिसमें 2022 के विधानसभा चुनाव में जिन बूथों पर वोट प्रतिशत कम रहा है, उन्हें मजबूत बनाने, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का आम जनता को अधिकाधिक लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया। बैठक में विधानसभा प्रभारी, संयोजकों को बेहतर काम करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष ने शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
रानीचौरी में जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी की अध्यक्षता में जिला कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की है। उनका लाभ लाभ जनता को मिलना चाहिए। इसकी कार्यकर्ताओं को चिंता करनी चाहिए। कहा कि विधानसभा चुनाव में जिन बूथों पर पार्टी को कम वोट मिले हैं, उनको मजबूत करने के लिए विधायकगण काम करें।
जिला प्रभारी अनिल गोयल ने पार्टी के वर्तमान और भविष्य के कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 10 दिन के अंदर सभी मंडलों की कार्य समितियां हो जानी चाहिए। जिला उपाध्यक्ष जयेंद्र सेमवाल ने राजनीतिक प्रस्ताव रखे, जिनका विधायक किशोर उपाध्याय, घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी और धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने समर्थन करते हुए अनुमोदन किया।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, जिला महामंत्री नलिन भट्ट, गोविंद रावत, ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, शिवानी बिष्ट, बसुमति घणाता, पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष सरोज बहुगुणा, शीशराम थपलियाल, आनंद बिष्ट आदि मौजूद थे।
सरकार युवाओं के बेहतर भविष्य को लाई है अग्निपथ
नई टिहरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि केंद्र सरकार ने युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए अग्निपथ योजना शुरू की है। यह योजना युवाओं के लिए महत्वपूर्ण होगी। कहा कि कुछ लोग युवाओं को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन युवाओं को गुमराह होने की जरूरत नहीं है। सरकार से लेकर भाजपा संगठन युवाओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाएगी। संवाद