फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Emphasis on strengthening literary understanding among rural youth

ग्रामीण युवाओं में साहित्यिक समझ को मजबूत करने पर दिया जोर

Sat, 02 Oct 2021 06:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on strengthening literary understanding among rural youth
नई टिहरी में खाडी में युवा साहित्य संवाद में मौजूद लोग। - फोटो : NEW TEHRI
ग्रामीण युवाओं में साहित्यिक की समझ को मजबूत करने लिए नरेंद्रनगर ब्लॉक के खाड़ी में दो दिवसीय युवा साहित्य संवाद का आयोजन किया गया। संवाद में प्रख्यात साहित्यकार, पत्रकार, कवि और प्रकाशकों ने युवाओं की मौलिक रचनाओं पर अपने विचार और सुझाव रखे। कविता के आयाम, लोक साहित्य और कहानी पर भी परिचर्चा हुई।
विज्ञापन

खाडी के माउंटेन फूड कनेक्ट समूण संस्थान में आयोजित युवा साहित्य संवाद का कवियत्री गीता गैरोला और रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी प्रख्यात लेखक विकास नारायण राय ने शुभारंभ किया। संवाद के प्रथम सत्र में कविता के आयाम पर चर्चा हुई। गीता गैरोला ने कहा कि कविता एक ओर जहां संवाद कायम करती है, वहीं कविता लयबद्ध तरीके से बातचीत करना भी सिखाती है। दूसरे सत्र में कहानी और लोककथाओं पर चर्चा हुई। सामूहिक अभ्यास के माध्यम से कहानी के विभिन्न आयामों और पक्ष को समझने का प्रयास किया गया। रंगकर्मी व इतिहासकार महीपाल सिंह नेगी ने कहा कि युवाओं को अपनी भाषा से जोड़ने के लिए प्राथमिक स्तर से प्रयास की जरूरत है। लेखक विकास नारायण राय ने कहानी के कथानक और निष्कर्ष पर व्याख्यान दिया। जन जागृति संस्थान के अरंय रंजन ने संवाद की भूमिका के बारे में बताया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय आमपाटा और हेंवल लेखक समूह के युवाओं ने अपने विचार और दिक्कतों को साझा किया। इस मौके पर वरुणा अग्रवाल, अनुराधा भट्ट, सपना भट्ट, अनिरुद्ध देवरानी, प्रभात बसंत, रवि प्रताप सिंह, रघुवीर शरण शर्मा, एमएम चंद्रा, नरेंद्र ढाका, दिगंबर, संजीव और विवेक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed