{"_id":"6818ce38374d18a8380fcf6c","slug":"due-to-rain-road-water-entered-the-fields-crops-were-destroyed-tehri-news-c-50-1-nth1001-112378-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: आफत की बारिश...सड़क का पानी खेतों में घुसा, फसल बर्बाद, एक मकान की छत पर मलबा आने से खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: आफत की बारिश...सड़क का पानी खेतों में घुसा, फसल बर्बाद, एक मकान की छत पर मलबा आने से खतरा
Tue, 06 May 2025 03:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लंबगांव (टिहरी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, लंबगांव (टिहरी)।
Updated Tue, 06 May 2025 03:04 PM IST
सार
गांव के अनिल भट्ट ने बताया कि रविवार शाम को हुई बारिश का पानी उसके मकान के पीछे खेत का पुश्ता तोड़ते हुए मलबे के साथ उनके मकान के ऊपर गिर गया, जिससे मकान को खतरा पैदा हो गया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रतापनगर क्षेत्र में रविवार शाम को हुई भारी बारिश से सड़क का मलबा खेतों में घुसने से गेहूं और धान की फसल बरबाद हो गई। वहीं, मलबा खंबाखाल के ग्रामीण की छत पर गिर गया, जिससे मकान को खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीण ने लोनिवि से मकान की सुरक्षा के लिए सड़क किनारे नाली निर्माण की मांग की।
विज्ञापन
कोडार-दीनगांव-मुखेम और खंबाखाल-सिलोडा सड़क का लोनिवि प्रांतीय खंड बौराड़ी ने निर्माण कार्य करवाया है। गांव के अनिल भट्ट ने बताया कि रविवार शाम को हुई बारिश का पानी उसके मकान के पीछे खेत का पुश्ता तोड़ते हुए मलबे के साथ उनके मकान के ऊपर गिर गया, जिससे मकान को खतरा पैदा हो गया।
विज्ञापन
बताया कि सड़क की ढलान उनके मकान की और होने से पानी छत के ऊपर आ गया। नाली और नारदाने का निर्माण नहीं किए जाने से भी ऐसी स्थिति बनी है। पूर्व में भी इस संबंध में शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। सड़क का पानी खंबाखाल गांव के कई खेतोें में घुस गया, जिससे गेहूं और धान की फसल को भी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: बदरीनाथ धाम में 500 से अधिक का किया सत्यापन; होटल व धर्मशाला संचालकों से की गई ये अपील
कोडार-दीनगांव-मुखेम और खंबाखाल-सिलोडा सड़क का दो किमी निर्माण हो चुका है, जिसमें नाली और नारदाने बनाए गए हैं। एक किमी सड़क पर पूरा काम होना अभी शेष है। पानी की निकासी के लिए नाली और नारदानों का निर्माण किया जाएगा। -योगेश कुमार, ईई, लोनिवि प्रांतीय खंड बौराड़ी टिहरी।