फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Drinking water crisis deepens in Dharogi village.

Tehri News: ढरोगी गांव में गहराया पेयजल संकट

Fri, 19 Jun 2026 06:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 19 Jun 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis deepens in Dharogi village.
गत वर्ष अतिवृष्टि से गांव की पेयजल लाइन हो गई थी क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक के ग्राम पंचायत ढरोगी में पेयजल किल्लत से ग्रामीण परेशान है। गांव की पेयजल लाइन गत वर्ष क्षतिग्रस्त होने के बाद से पेयजल संकट गहरा गया है।
ढरोगी गांव के लिए मलोगीगाड तोक से पानी की आपूर्ति होती है। बीते सितंबर माह में क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि से गांव के लिए पेयजल सप्लाई करने वाले तीन किलोमीटर की लंबी पेयजल लाइन और पेयजल चैंबर भी क्षतिग्रस्त गया था जिससे गांव की पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई थी। सदस्य क्षेत्र पंचायत मुकेश रतूड़ी, प्रकाश खंडूरी, मनोहर लाल रतूड़ी, दाताराम डिमरी ने बताया कि गांव से आधा किलोमीटर दूर छड़ा नामे तोक में गांव का पैत्रिक पेयजल स्रोत है।
विज्ञापन

पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद ग्रामीण वहां पानी लाते थे। लेकिन बढ़ती गर्मी के कारण छड़ा पेयजल स्रोत पर पानी बहुत कम हो गया है,जिससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ने लगी है। बताया कि ग्रामीणों ने पूर्व में अपने स्तर से पेयजल लाइन की अस्थाई मरम्मत करने की कोशिश भी की लेकिन लाइन लंबी होने के कारण सफल नहीं हो पाई। गांव में करीब 80 परिवारों के घरों में पेयजल कनेक्शन है। ग्रामीणों ने गाय-भैंस पालन भी करते हैं जिससे पानी की खपत अधिक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की ओर से जिला प्रशासन और जल निगम चंबा से लगातार पेयजल लाइन की मरम्मत की गुहार लगाई गई। बीते सप्ताह से जल निगम की ओर से पेयजल लाइन का मरम्मत कार्य शुरू किया गया है। गांव में ध्याणियों की ओर से गांव में गो कथा का आयोजन भी शुरु करवाया गया है जिसके बाद पानी की जरूरत और बढ़ गई है।



ढरोगी गांव की क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत के लिए 1 लाख 30 हजार की धनराशि स्वीकृत हुई थी जिनसे लाइन और चैंबर की मरम्मत का काम किया जा रहा है। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर गांव की पेयजल आपूर्ति शुरू करा दी गई है। कुछ दिन में मरम्मत का कार्य पूरा हो जाएगा। गर्मी के कारण गदेरे में भी पानी कम हो गया है।
-राजवीर सिंह राणा, सहायक अभियंता जल निगम चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed