फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Do door-to-door child census survey work: DM

घर-घर जाकर करें बालगणना का सर्वे कार्य : डीएम

Wed, 18 Oct 2023 03:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 03:47 PM IST
विज्ञापन
Do door-to-door child census survey work: DM
आपदा से क्षतिग्रस्त 112 स्कूलों के मरम्मत करने को शिक्षा विभाग को मिला बजट
विज्ञापन

नई टिहरी। डीएम मयूर दीक्षित ने जिला सभागार में जिले में बालगणना की सर्वे की तैयारियों को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। कहा कि समग्र शिक्षा के तहत सर्वे घर-घर किया जाना है। बालगणना की सर्वे से कोई भी बच्चा वंचित नहीं रहना चाहिए। डीएम ने बताया कि आपदा मद से जिले के 112 स्कूलों के मरम्मत कार्य के लिए बजट मिल चुका है।
बीईओ प्रतापनगर ने आवासीय विद्यालय के लिए 40 गद्दों की मांग की जिस पर डीएम ने राजस्व निरीक्षक को तत्काल गद्दे खरीद कर विद्यालय को उपलब्ध कराने और बिल भेजने को कहा। कहा, जिला योजना के अंतर्गत जिन विद्यालयों में कार्य किए जा रहे हैं। उनमें भी गुणवत्ता के साथ जल्द कार्य पूरा होना चाहिए।
विज्ञापन

पीएम पोषण योजना के जानकारी लेते हुए डीएम ने सभी स्कूलों के किचन में गैस सिलिंडर का ही उपयोग करने को कहा। कहा, मध्याह्न भोजन में छात्रों को पौष्टिक भोजन दिया जाना चाहिए। बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल, डीईओ बेसिक वीके ढौंडियाल, जिला बाल विकास अधिकारी सोहेब हुसैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed