फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   DM angry for not proposing damage due to disaster

आपदा से नुकसान का प्रस्ताव न देने पर डीएम नाराज

Tue, 13 Jul 2021 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
DM angry for not proposing damage due to disaster
जाखणीधार ब्लॉक के ग्राम पिपोला में मई में बादल फटने से हुए नुकसान का समय पर प्रस्ताव तैयार न करने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। सिंचाई विभाग के ईई को एक सप्ताह के अंतर्गत एसडीएम जाखणीधार की देखरेख में प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने को कहा है। मंगलवार को डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने अधिकारियों की बैठक ली। एसडीएम रजा अब्बास ने डीएम को बताया कि पिपोला गांव में 35 से 40 परिवार ऐसे हैं जो गदेरे के आसपास बसे हुए हैं। आवासीय भवनों की सुरक्षा के लिए दोनों तरफ 800 मीटर सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाना आवश्यक है। मनरेगा के माध्यम से भी कार्य कराया जा सकता है। उन्होंने जिला विकास अधिकारी से समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा। बैठक में डीडीओ सुनील कुमार, ईई सिंचाई विभाग बृजेश कुमार सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed