फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Discussions of former state president Kishor joining BJP intensified

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं तेज

Sun, 28 Nov 2021 06:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Discussions of former state president Kishor joining BJP intensified
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व टिहरी से दो बार विधायक रहे किशोर उपाध्याय के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई है। चार दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देहरादून में होने वाली जनसभा में उपाध्याय के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। उपाध्याय पिछले काफी समय से अपनी पार्टी संगठन से नाराज चल रहे हैं। इन दिनों कांग्रेस चुनाव संचालन के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और उपाध्याय के बीच सोशल मीडिया पर शीत युद्ध चल रहा है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक किशोर उपाध्याय का टिहरी जिले में खासा जनाधार है। टिहरी विधानसभा से वह 2002 से 12 तक दो बार विधायक निर्वाचित हुए। 2002 में वह एनडी तिवारी सरकार में दो वर्ष तक औद्योगिक राज्यमंत्री रहे हैं। 2002 में टिहरी जिले में कांग्रेस छह में पांच विधानसभा सीटों पर काबिज होने में कामयाब रही। 2007 के विधानसभा चुनाव में टिहरी और घनसाली से कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी। प्रतापनगर और धनोल्टी विधानसभा सीटें भाजपा और नरेंद्रनगर तथा देवप्रयाग की सीटें उक्रांद के खाते में गई। 2012 के विधानसभा चुनाव में उपाध्याय 376 वोटों से चुनाव हार गए थे। 2014 में हरीश रावत के मुख्यमंत्री बनने के बाद उपाध्याय को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कमान मिली। 2017 में प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए वह सहसपुर से विधायक का चुनाव हार गए। चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार के बाद उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा था। 2022 विधानसभा चुनाव के लिए वह पिछले दो साल से टिहरी विधानसभा सीट से तैयारी कर गांव-गांव जाकर जन संपर्क में जुट हुए थे, लेकिन पिछले एक माह से वह चुनाव प्रचार अभियान से दूरी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

उपाध्याय के भाजपा में शामिल होने के कयास से कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में संशय की स्थिति बनी हुई है। भाजपा का एक गुट भी उन्हें पार्टी में शामिल कराने के लिए जोरशोर से पैरवी कर रहा है। हालांकि बीते 30 अक्तूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के देहरादून दौरे के दौरान भी उपाध्याय के भाजपा में शामिल होने की चर्चा थी। अब पीएम नरेंद्र मोदी की चार दिसंबर को देहरादून में होने वाली जनसभा में उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा है। संपर्क करने पर किशोर उपाध्याय ने कहा कि भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं मेरे शुभचिंतक कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर मैंने हरीश रावत की टिप्पणी का जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed