फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Disabled honored for remarkable work

उल्लेखनीय कार्य के लिए दिव्यांग किए गए सम्मानित

Thu, 03 Dec 2020 06:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
Disabled honored for remarkable work
विश्व दिव्यांग दिवस पर शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले दिव्यांग शिक्षक और खिलाड़ी को पांच हजार की धनराशि, प्रशस्ति पत्र, मैडल और कोरोना किट देकर सम्मानित किया गया। डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं है। हर व्यक्ति को ईश्वर ने अनमोल बनाया है। व्यक्ति को अपनी क्षमता पहचानने की जरूरत होती है।
विज्ञापन

भिलंगना ब्लॉक ग्राम गंवाणा तल्ला (घुत्तु) निवासी दिव्यांग शिक्षक मक्खन लाल शाह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मरोड़ (नैनबाग) में कार्यरत हैं। लक्ष्मण झूला तपोवन निवासी दिव्यांग खिलाड़ी धनवीर सिंह भंडारी वर्ष 2009 में सड़क हादसे की वजह से ठीक से चल नहीं पाते हैं। बावजूद वह गोला, चक्का और भाला फेंक में बेहतर प्रदर्शन करते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विश्व दिव्यांग दिवस पर एनआईसी में ऑनलाइन आयोजित कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने शाह व भंडारी की सराहना की। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की ओर से डीएम ने दिव्यांग नरेंद्र सिंह को पैर का उपकरण, वाकर मशीन और दिव्यांग अमिता को कान की मशीन भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरकाशी के दिनेश और अनुराग किए सम्मानित
उत्तरकाशी/नौगांव। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिले के दिनेश लाल एवं अनुराग हराण को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डीएम मयूर दीक्षित ने समाज कल्याण अधिकारी को दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए सभी सरकारी कार्यालयों में व्हील चेयर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी पीसी डंडरियाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप रावत, राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य सुरेंद्र रावत, राज्य सरकारी संघ के निदेशक विजय संतरी, कन्हैया रमोला आदि मौजूद रहे। उधर, विजय पब्लिक दिव्यांग आवासीय विद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय की निदेशक विजयलक्ष्मी ने बताया कि कोविड-19 के चलते इस बार कार्यक्रम सादगी पूर्ण तरीके से आयोजित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र जोशी, प्रधानाचार्य अरविंद रमोला आदि मौजूद रहे।
घाट के विक्रम को मिला दक्ष दिव्यांग खिलाड़ी का पुरस्कार
गोपेश्वर। चमोली के विक्रम सिंह को दक्ष दिव्यांग खिलाड़ी का राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। विश्व दिव्यांग दिवस पर समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने सभी जिलों के दक्ष दिव्यांगजनों को पुरस्कार दिए। जिसमें चमोली से विकासखंड घाट के ग्राम तांगला निवासी विक्रम सिंह भी शामिल थे। विक्रम सिंह ने इसी साल फरवरी में देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय दिव्यांग बैटमिंटन प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया था। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा, जिला दिव्यांग समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह रावत, सदस्य प्रदीप सिंह, खीम सिंह नेगी, धीर सिंह आदि मौजूद रहे।

पौड़ी में जितेंद्र व सतेंद्र को मिला सम्मान
पौड़ी। विश्व दिव्यांग दिवस पर मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई ने सतपुली के खड़कोली गांव निवासी जितेंद्र सिंह रावत और यमकेश्वर ब्लाक के जोग्याणा गांव निवासी सतेंद्र सिंह नेगी को सम्मानित किया। जितेंद्र सिंह जयहरीखाल में उद्यान पर्यवेक्षक के पद पर सेवारत हैं। दूसरे सतेंद्र सिंह नेगी स्थानीय उत्पादों व जड़ी-बूटियों को संग्रहित कर उनका विपणन (मार्केटिंग) करते हैं। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख दीपक कुकशाल, प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी संजीव कुमार रॉय, अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार उनियाल, सहायक समाज कल्याण अधिकारी अनिल कुमार सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed