फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Devotees sought blessings of happiness and prosperity from the Naga and Rathi deities.

Tehri News: नाग और रथी देवता से श्रद्धालुओं ने मांगा सुख-समृद्धि आशीर्वाद

Mon, 20 Apr 2026 05:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 20 Apr 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
Devotees sought blessings of happiness and prosperity from the Naga and Rathi deities.
खेड़ा मल्ला में नाग देवता और किल्याखाल में रथी देवता मेले संपन्न
विज्ञापन


थत्यूड़/नई टिहरी। जौनपुर के खेड़ा मल्ला में नाग देवता तथा थौलधार के किल्याखाल अलेरु में रथी देवता मेले में भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।

ढोल-दमाऊं के साथ नाग देवता की डोली गत रविवार देर शाम को खेड़ा तल्ला से खेड़ा मल्ला गांव पहुंची। ग्रामीणों ने फूल अक्षत से देव डोली का स्वागत किया। सोमवार को गांव के पंचायती चौक के परिसर में डोली का दूध, दही, धूप, अक्षत, फल और घरों में बनाएं पकवानों से अभिषेक किया गया।
विज्ञापन

नाग देवता मंदिर के पुजारी रमेश प्रसाद नौटियाल ने बताया कि नाग देवता की डोली क्षेत्र के छह गांवों के भ्रमण पर निकाली है। सात गते बैसाख डोली अपने मूल स्थान कुंआ नाग देवता मंदिर में विराजमान की जाएगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कुलवीर रावत, पूर्व प्रधान बिजेंद्र सजवाण, कृपाल सिंह रावत, कमलेंद्र रावत, लोकेंद्र सजवाण, विजय रावत, सूरत सिंह रावत, महावीर सजवाण, मनवीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर किल्याखाल में आयोजित रथी देवता मेले में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिर समिति के अध्यक्ष अषाढ़ सिंह अधिकारी और ग्राम प्रधान धर्म सिंह अधिकारी ने बताया रथी देवता के प्रति क्षेत्र के लोगों अटूट आस्था और श्रद्धा है। ध्याणियों में रथी देवता के प्रति गहरी आस्था है। शादी-विवाह के बाद प्रत्येक ध्याणी रथी देवता मंदिर में पूजा अर्चना और भेंट चढ़ाने जरूर आती है।

रथी देवता ध्याणियों की मनोकामना जरूर पूरी करते हैं। दूर दराज और क्षेत्र से विभिन्न गांवों से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर में देवता को झंडी और छाता भेंट किया। इस मौके पर अतर सिंह तोमर, युद्धवीर सिंह रावत, मान सिंह अधिकारी, दीपक सिंह अधिकारी, नत्थी सिंह कैंतुरा, अक्षय कठैत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed