{"_id":"66d5b2cf83472ca17402ecc0","slug":"demonstration-at-the-collectorate-demanding-restoration-of-service-tehri-news-c-50-1-nth1001-108590-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: सेवा बहाली की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: सेवा बहाली की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
Mon, 02 Sep 2024 06:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:12 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी कलेक्ट्रेट में सेवा बहाली की मांग को लेकर धरना देते हटाए गए कर्मी। संवाद
नई टिहरी। सेवा बहाली की मांग को लेकर हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी से हटाए गए कर्मियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और डीएम को आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा। कर्मियों ने ठेकेदार पर अनावश्यक परेशान करने का आरोप लगाया
कांग्रेस के शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार के नेतृत्व में हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। सेवा बहाली की मांग को लेकर उन्होंने प्रदर्शन कर धरना दिया। कहा कि टिहरी बांध के पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) के कार्य में लगी हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा एक सप्ताह पूर्व 25 कर्मियों को बिना कारण और नोटिस दिए हटा दिया गया है।
कंपनी की ओर से दो साल पूर्व पूर्व बढ़ाया गया मानदेय भी उन्हें नहीं दिया गया है। कंपनी ठेकेदारों के साथ मिलकर लगातार कर्मियों को परेशान कर है। कर्मियों को ईपीएफ नंबर देकर गुमराह किया जा रहा है। उनके पीएफ का भुगतान नहीं किया रहा है। शिफ्ट एलाउंस, मेडिकल सुविधा और सुरक्षा उपकरण भी नहीं दिए जाते हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर दिनेश सेमवाल, शक्ति जोशी, गबर रावत, खुशीराम सुयाल, अजीत भट्ट, दिनेश उनियाल, विनोद कुमार, चंद्रपाल सिंह, अमित पुंडीर, रमेश भट्ट, तपेंद्र सिंह, लीलाधार भट्ट, विजय जोशी, इंद्र सिंह, प्रदीप पंवार शाहिद अहमद आदि मौजूद थे।