फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Demand to include Pratapnagar area in Central OBC

प्रतापनगर क्षेत्र को केंद्रीय ओबीसी में शामिल करने की मांग

Fri, 20 Aug 2021 09:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
Demand to include Pratapnagar area in Central OBC
बांध प्रभावित क्षेत्र की समस्याओं को लेकर प्रतापनगर क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली मे मिला। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र को केंद्रीय ओबीसी में शामिल करने सहित अन्य मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

समाजसेवी पंकज व्यास ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बताया कि बताया कि वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान गृह मंत्री रहते हुए उन्होंने सिद्धपीठ ओणेश्वर महादेव मंदिर में प्रतापनगर को केंद्रीय ओबीसी में शामिल करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक इस प्रकरण पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस बाबत वह संबंधित मंत्रालय से वार्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि मामले में उत्तराखंड के सीएम से भी तत्काल प्रस्ताव केंद्र को भेजने के लिए कहा जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने टिहरी बांध प्रभावित क्षेत्र को नि:शुल्क बिजली और पेयजल उपलब्ध कराने, भदूरा पट्टी के गांवों में जल जीवन मिशन के तहत बालगंगा से पंपिंग योजना स्वीकृत करने की भी मांग की। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य चंदन सिंह पोखरियाल, सिरताज सिंह सजवाण, रूपचंद पंवार, भदूरा विकास समिति के अध्यक्ष जीत सिंह रावत, रतन रावत भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed