फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Demand for not imposing duty of seriously ill workers

गंभीर बीमार कर्मियों की ड्यूटी न लगाने की मांग

Thu, 03 Feb 2022 07:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 07:45 PM IST
विज्ञापन
Demand for not imposing duty of seriously ill workers
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बीमार कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने की मांग की है। कहा कि कोविड-19 समेत विधानसभा चुनाव में सभी कार्मिक जी-जान से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन बीमार और अन्य जिलों में स्थानांतरित कार्मिकों की जबरन ड्यूटी लगाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। ऐसे प्रकरणों पर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है। कहा विधानसभा चुनाव को निर्विध्न संपन्न करना प्रशासन का कार्य है। इसके लिए सभी कार्मिक टीम भावना से कार्य कर रहे हैं, लेकिन संगठन के संज्ञान में आया है कि गंभीर रूप से बीमार और जनपद से बाहर स्थानांतरित और अन्य परिस्थितियों के कारण निर्वाचन ड्यूटी नहीं कर सकने वाले कार्मिकों ने ड्यूट से मुक्त रखने का आवेदन किया है। बावजूद इसके जबरन उनकी ड्यूटी लगाई जा रही है। उन्होंने चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मियों का 50 लाख का बीमा कराने की मांग की है। ज्ञापन पर संगठन के जिलाध्यक्ष डीपी सेमल्टी और जिलाध्यक्ष अजयपाल सिंह पंवार के हस्ताक्षर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed