फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   DAV College Dehradun won the final match

Tehri News: डीएवी कॉलेज देहरादून ने जीता फाइनल मुकाबला

Tue, 11 Nov 2025 05:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 11 Nov 2025 05:17 PM IST
विज्ञापन
DAV College Dehradun won the final match
अंतर महाविद्यालय बास्केटबाल में एसआरटी परिसर बादशाहीथौल रहा उपविजेता
विज्ञापन

चंबा (टिहरी)। गढ़वाल केंद्रीय विवि की अंतर महाविद्यालय पुरुष वर्ग की बास्केटबाल प्रतियोगिता का खिताब भी डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून के नाम रहा। विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। एसआरटी परिसर बादशाहीथौल उपविजेता रहा।
बादशाहीथौल परिसर में मंगलवार को आयोजित विवि की अंतर महाविद्यालय बास्केटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा जिसमें डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून ने मेजबान एसआरटी परिसर बादशाहीथौल को 87-76 से हराया। अंतर महाविद्यालय बास्केटबाल के विजेता और उपविजेता टीम के उत्कृष्ट खिलाड़ी अब नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में विवि का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजक सचिव डॉ. केसी पेटवाल ने सफल आयोजन पर सभी का आभार जताया। समापन अवसर पर परिसर के प्रभारी निदेशक प्रो. डीके शर्मा, राज्य आंदोलनकारी डॉ. आरबी गोदियाल ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल हमें निरंतर आगे बढ़ने और मेहनत करने की सीख देते हैं। खिलाड़ी को अनुशासन और समय का हमेशा ध्यान रखकर आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर चंबा कार्मेल स्कूल के प्रबंधक बॉबी, सहायक निदेशक डॉ. मोहित बिष्ट, डॉ. गुरदीप सिंह, वंदना डोभाल, प्रो. आरसी रमोला, प्रो. केएस रावत, डॉ. यूएस नेगी, डॉ. रविंद्र सिंह, डॉ. हंसराज बिष्ट, डॉ. एसके चतुर्वेदी, डॉ. आशुतोष, डॉ. शंकर लाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आदित्य रतूड़ी, अंशुल भंडारी, भगत सिंह चौहान, रविंद्र नेगी, दिनेश मंमगाई, अजय नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed